वसुधैव कुटुम्बकम्
आकस्मिक आपदा, पीड़ाओं की दुनिया ।
पीड़ित मानवता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
अविष्कारों, अन्वेषकों की दुनिया,
आवश्यकताओं की सार्वभौमिकता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
बुद्धिमानों मंदबुद्धियों की दुनिया ।
वैचारिक संवहनता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
खानपान, व्यंजन की दुनिया ।
स्वादों का विनियम कहे।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
खनिजों, उत्पादों की दुनिया ।
देशीय अनुपलब्धता उपलब्धता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
अनंत अंतरिक्ष इलियनों की दुनिया ।
एकजुटता में सरलता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
आर्थिक असमानता की दुनिया ।
संवेदना की अपेक्षा कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
परमाणु अनुसंधान के दुष्परिणाम की दुनिया।
निःशस्त्रीकरण की आवश्यकता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
संस्कृति, सभ्यता की विभिन्नता की दुनिया ।
सहिष्णुता की आवश्यकता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
पर्यटकों की उत्सुकता, एकांत की दुनिया ।
स्वजनों की अल्पता कहे ।
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l
पर्यावरणीय विविधता की दुनिया ।
उपभोग की विभिन्नता कहे l
वसुधैव कुटुम्बकम् l वसुधैव कुटुम्बकम् l l

बुढ़ापा जिये जीवन पल पल में संतुष्टि और व्यापार, सब बेकार वसुधैव कुटुम्बकम्

Design By : Author Sarik Khan